मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : तंत्र-मंत्र कर राजा के गड़े धन की खजाने की खोज : बैग में करोड़ों का सोना ? ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने भाग रहे ओझा समेत 7 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा … जांच जारी

Table of Contents

पन्ना lजिले के सलेहा क्षेत्र के भमरहा गांव में एक बड़ी घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला है दी।बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र से आए छह लोग एक स्थानीय व्यक्ति की मदद से गांव के पुराने बीहड़ जगह में गड़ा हुआ धन निकालने पहुंचे थे।इस टीम में दो ओझा भी शामिल थे।जो कथित तौर पर तंत्र-मंत्र के जरिए जमीन में गड़े खजाने का पता लगाने का दावा कर रहे थे।

         ग्रामीणों ने जब देर रात खेतों के पास खुदाई होते देखी, तो शक हुआ और उन्होंने तुरंत सलेहा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुँचने में देरी हुई।लेकिन इससे पहले ही ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए भागने की कोशिश कर रहे सभी संदिग्धों को उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि गाड़ी से एक बड़ा सूटकेस बरामद हुआ। जिसमें बेशकीमती करोड़ों के सोना या अन्य कीमती वस्तुएँ होने की आशंका जताई जा रही है।पन्ना एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि मौके से सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।जिनमें छह बाहर के निवासी और एक पन्ना का स्थानीय व्यक्ति है। सभी से गहन पूछताछ जारी है।

 वहीं इस अजीबोगरीब घटना के बाद ग्रामीणों में खजाने की चर्चा है।वहीं ग्रामीणों में डर का माहौल है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या वास्तव में वहाँ किसी गड़े धन की कहानी छिपी है या यह केवल अंधविश्वास का खेल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button