कटनीजबलपुर

बड़ी खबर : घुघरा वाटर फॉल में डूब रहे युवक की जान बचाई बिलहरी पुलिस ने

IMG 20250912 165727 1
Oplus_0

कटनी, यश भारत। घुघरा वाटर फॉल में गहरे पानी में डूब रहे एक युवक की बिलहरी पुलिस ने जान बचाई। जानकारी के मुताबिक आज चौकी बिलहरी मे सूचना प्राप्त हुई कि घूघरा वाटर फौल में पानी के तेज बहाव मे मे एक व्यक्ति नहाते समय पानी मे डुब कर खत्म हो गया है जिसमे तत्काल बिलहरी पुलिस स्टाफ मौके पर घुघरा वाटर फोल पहुंचे जहां पानी के अंदर पत्थर की दत्ती ( गुफा) से पानी के अंदर से आदमी की बचाने की आवाज आ रही थी जिसमे तत्काल FRV से रस्सा निकाल कर पुलिस स्टाफ व स्थानीय लोगों द्वारा रस्से की मदद से उस व्यक्ति को बड़ी सावधानी पूर्वक तेज बहाव पानी से बाहर निकाला गया उसने अपना नाम कमलेश कोल पिता हल्के कोल उम्र ३० साल निवासी ग्राम पिपरिया परौहा चौकी बिलहरी का बताया । बिलहरी पुलिस स्टाफ के द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचने से कमलेश कौल की जान बचाई जा सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button