मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : कोदो की रोटी और हरे चने की साग बनी फूड प्वाइजनिंग की वजह : एक ही परिवार के 5 सदस्य अस्पताल में भर्ती

Table of Contents

सतना lजिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खनगढ़ गांव में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। कोदो के आटे की रोटी और हरे चने की साग खाने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्य बीमार पड़ गए। सभी को पेट दर्द, उल्टी और जी मिचलाने की शिकायत होने पर पहले नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह घर में कोदो के आटे की रोटी और हरे चने की साग बनाई गई थी। खाना खाने के कुछ ही समय बाद एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन निजी वाहन से सभी को अस्पताल लेकर पहुंचे।

फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए लोगों में रामबेटू कोल (45), फगुना (65), चुनवदा (55), सुनीता (15) और कल्लू (8) शामिल हैं, जो सभी खनगढ़ गांव के निवासी हैं।

पीड़ित चुनवदा ने बताया कि उसकी बहू गांव में ही किसी व्यक्ति से कोदो लेकर आई थी, उसी को पिसवाकर आटा तैयार किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि कोदो या भोजन में किसी तरह की मिलावट या खराबी के कारण यह स्थिति बनी।

फिलहाल जिला अस्पताल में उपचार के बाद सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button