
बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा के आरोपी की खुदकुशी पर CBI अफसर पर केस दर्ज किया गया है। इस साल की शुरुआत में बीरभूम के बोगतुई गांव में हुई हिंसा में ललन शेख मुख्य आरोपी था।सीबीआई को 9 महीने से ललन शेख की तलाश थी। ललन को झारखंड के मुफस्सिल में नरोत्तमपुर से 10 दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था।
ललन को CBI ने एक अस्थाई कैंप में कस्टडी में रखा था। जहां उसने खुदकुशी कर ली थी। बंगाल पुलिस ने बुधवार को जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। CBI इस FIR को कोलकाता हाईकोर्ट में चुनौती देगी।