जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

फ्लाईओवर के बहाने लंबे समय बाद शहर में वीआईपी मूमेंट

जबलपुर यश भारत। 23 अगस्त को जबलपुर में हो रहे मध्य प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर के बहाने लंबे समय बाद शहर में बड़ा वीआईपी मूवमेंट देखने को मिलने वाला है। लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जो आमंत्रण पत्र जारी किया गया है. यदि उतने अतिथि ही शहर में आ जाते हैं तो बडे दिनों के बाद शहर में केंद्र से लेकर राज्य तक के कई मंत्रियों का शहर आगमन हो सकता है। मुख्य अतिथि के रूप में जहां केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहेंगे वहीं प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल होने शहर आ रहे हैं। यह तो हो गई प्रमुख अतिथियों की बात इसके अलावा आमंत्रण पत्र में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ज्योतिरादित्य सिंधिया डॉ वीरेंद्र कुमार अजय टम्टा हर्ष मल्होत्रा श्रीमती सावित्री ठाकुर दुर्गा दास उइके के नाम भी शामिल है। इसके अलावा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल के भी कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में प्रदेश के बड़े मंत्रियों मै प्रहलाद पटेल राकेश सिंह संपतिया उइके के अलावा राज्यसभा सांसद विवेक तंन्खा सुमित्रा बाल्मीकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री और मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद गणेश सिंह जनार्दन मिश्रा दर्शन सिंह चौधरी जबलपुर सांसद आशीष दुबे के अलावा प्रदेश के अन्य वारिष्ठ नेताओं के नाम भी दिए गए हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय जिले के विधायक और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के अलावा बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और भाजपा के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी इस वीआईपी मूवमेंट का हिस्सा बनेगी। यदि केवल कार्ड में जो नाम प्रकाशित है उतने प्रतिनिधि आ जाते हैं तो जिला और पुलिस प्रशासन के लिए भी यह वीआईपी मूवमेंट बड़ी चुनौती रहेगी क्योंकि व्यवस्थाओं का जिम्मा तो इन्हीं के हवाले रहना है।

फ्लाई ओवर की सुगबुगाहट वर्ष 2014 में ही हो चुकी थी उस समय राज्यसभा सांसद विवेक तंन्खा ने तत्कालीन सड़क परिवहन मंत्री कमलनाथ के समक्ष इसका प्रस्ताव रखा था और इसे शहर की मेहती आवश्यकता मानते हुए केंद्र सरकार के द्वारा स्वीकृति भी दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button