फ्लाइट के अंदर का गजब नजारा, सीट के लिए चल गए लात-घूंसे

बस की सीट या अन्य सरकारी वाहनों की सीट के लिए मारपीट होना कोई बड़ी बात नहीं है, बड़े शहरों में ये घटनाएं होती रहती हैं लेकिन सोचिए फ्लाइट की सीट के लिए अगर मारपीट हो जाए तो क्या होगा। अमेरिका से ऐसी घटना सामने आई है जहां फ्लाइट के अंदर ही दो शख्स भिड़ गए और लात-घूंसे चला दिए।
दरअसल, यह घटना अमेरिकन एयरलाइंस की है। ‘द इंडिपेंडेंट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह फ्लाइट ओरलेंस से टेक्सास की तरफ जाने वाली थी, तभी अचानक दो लोगों के बीच हो रही बातचीत तेज होने लगी। फ्लाइट के अंदर सभी लोग बैठ ही रहे थे कि इन दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से लात-घूंसे चलते लगे।
फ्लाइट में बैठे अन्य यात्री यह नजारा देखकर हैरान थे। मारपीट करने वाले दोनों यात्री अन्य यात्रियों के ऊपर भी गिर रहे थे फिर भी शांत नहीं हो रहे थे। इसके बाद जब वहां सुरक्षा अधिकारी पहुंचे तब जाकर दोनों को शांत कराया गया। यह मारपीट सीट की रिक्लाइंड पोजिशन को लेकर हुई थी। एक यात्री ने बताया कि जब प्लेन लैंड करने वाला था सीट बेल्ट साइन ऑफ थे। इसी बीच दोनों लोग आपस में लड़ने लगे।
फिलहाल दोनों को किसी तरह समझाया गया। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि प्लेन लैंड करने के बाद पुलिस को भी बुलाया गया। पुलिस दोनों को पकड़कर अपने साथ ले गई। दिलचस्प बात ये है कि इस पूरी घटना को किसी यात्री ने अपनी मोबाइल में कैद कर लिया था।
इस घटना का वीडियो वायरल भी हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों लड़ते-लड़ते बाकी कई यात्रियों पर भी गिर जाते हैं। फिलहाल अब दोनों को पुलिस पकड़कर ले गई। वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं तो वहीं कुछ लोग हंस भी रहे हैं।