जबलपुरमध्य प्रदेश

फेसबुक से की दोस्ती फिर शादी का झंासा देकर किया दुष्कर्म : पीड़िता ने लार्डगंज पुलिस थाना पहुंचकर की शिकायत 

जबलपुर,यशभारत। लार्डगंज थानांतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक ऑटो चालक ने पहले फेसबुक के जरिए युवती से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

कई दिनों तक जब ऑटो चालक रिषभ साहू ने युवती से शादी नहीं की तो फिर परेशान युवती ने लार्डगंज पुलिस थाना में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। लार्डगंज पुलिस ने बताया कि युवक पेशे से ऑटो चालक है जिसने फेसबुक के माध्यम से पहले युवती को फंसाया और फिर अपने शिकंजे में ले लिया। पुलिस के अनुसार युवती से जनवरी 23 में विजय नगर निवासी ऑटो चालक ने फेसबुक के जरिए दोस्ती की थी।

 

Related Articles

Back to top button