फेसबुक पर दोस्ती और फिर….! पति को ना छोडऩे पर आरोपी दे रहा वीडियो वायरल कर देने की धमकी
एफआईआर दर्ज, पुलिस ने मामले को जांच में लिया

जबलपुर,यशभारत। एक महिला को अपनी उम्र से कम उम्र के दिल्ली के एक युवक से फेसबुक पर प्यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच चैटिंक होने लगी। जिसके बाद युवक महिला पर पति को छोड़कर उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा। उसने धमकी दी कि ऐसा नहीं करने पर वह दोनों की चैटिंग और वीडियो कॉल के दौरान रिकॉर्ड किए गए आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर देगा। फि लहाल मामले में रांझी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
रांझी पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय महिला की सोशल मीडिया पर उत्तम नगर दिल्ली निवासी अमित डागर से परिचय हुआ और फिर यह दोस्ती हो गई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों वीडियो कॉल के साथ ही इंटरनेट पर घंटों चैटिंग करते थे। इस दौरान अमित डागर ने महिला के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद अमित डागर महिला को दिल्ली बुलाने पर जोर देने लगा।
पति को छोड़कर उसके साथ शादी कर लो
महिला ने अमित को अपने शादीशुदा होने के बारे में बताया। बावजूद वह सुनने को तैयार नहीं। वह महिला पर दबाव बनाने लगा कि वह पति को तलाक देकर उसके साथ शादी कर ले। यहां तक कि वह महिला को धमका कर उसके सोशल मीडिया का पासवर्ड तक पता कर लिया था। उसने महिला को धमकी दी कि वह उससे शादी कर लें, नहीं तो अपने साथ हुई चैटिंग और रिकॉर्ड वीडियो कॉल वह वायरल कर देगा।
मजबूरी में पति को बताई हकीकत
युवक की धमकी से घबराई महिला को मजबूरी में पति को सारी हकीकत
बतानी पड़ी। पहले तो पति ने महिला पर गुस्सा किया, लेकिन बाद में अमित को समझाने का प्रयास किया। बावजूद अमित पर कोई असर नहीं हुआ और वह गालीगलौज करते हुए धमकाने लगा। इसके बाद महिला अपने पति के साथ रांझी थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर, पूरे प्रकरण को जांच में लिया है।