*फूलों से सज रही संस्कारधानी* *शहर में फूलों की खुशबू के बीच लोगों का होगा आवागमन*
*स्वच्छता और स्वच्छ वातावरण लोगों के जीवन में भरेगा सुगंधित आनंद*
*शहर के चौराहों को सेज की तरह सजाकर बनाया जायेगा सुंदर*
*निगमायुक्त श्री संदीप जी आर के अनूठे विजन से शहर को मिलेगी नई पहचान*
*खुशबू के बीच बढ़ेगी शहर की सुंदरता*
जबलपुर| शहर की प्रमुख सड़कें चौराहे और चौराहों के बीच बने आईलैंड पंसोटिया फूलों की खुशबू से महकने लगेंगी। निगमायुक्त श्री संदीप जी आर की पहल पर शहर के प्रमुख चौराहों सड़कों और आइलैंड की खाली जगहों पर खुशबूदार फूलों के पौधे लगाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगमायुक्त श्री संदीप जी आर की इस नई पहल से संस्कारधानी को विशिष्ट पहचान मिलेगी। उद्यान अधिकारी आदित्य शुक्ला ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों सड़कों एवं व्यस्त मार्गों पर बने आइलैंड के आसपास ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है ऐसे में वाहन चालकों को आगे बढ़ने के लिए जाम में फस कर इंतजार करना भारी पड़ता है ऐसी स्थिति में खुशबूदार फूलों के दीदार के साथ-साथ मनमोहक फूलों की खुशबू से उनकी मानसिक पीड़ा एवं तनाव को कम किया जा सकेगा। इसी को दृष्टिगत रखते हुए शहर के सभी प्रमुख चौराहों व्यस्त मार्गों एवं आइलैंड में खुशबूदार पंसोटिया फूलों के पौधों का रोपण का कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने ने बताया कि अब शहर में फूलों की खुशबू के बीच में वाहन चालकों का आवागमन होगा। इसके साथ ही स्वच्छता और स्वच्छ वातावरण लोगों के जीवन को सुगंधित करेगा। उन्होंने कहा है कि शहर के चौराहों को सेज़ की तरह सजाकर और भी आकर्षक एवं सुंदर रूप प्रदान किया जाएगा। इस अनूठे विजन को काफी सराहना मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस अनूठी पहल से शहर की सुंदरता तो बढ़ेगी ही साथ ही शहर वासियों को भी एक स्वच्छ एवं खुशबूदार वातावरण में आवागमन का सौभाग्य प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि उद्यान अधिकारी श्री आदित्य शुक्ला को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। फूलों से चौराहों को सजाने कार्य कटंगा से प्रारम्भ किया गया है।