प्लाज्मा डोनेट कर जान बचा रही खाकी: ओमती थाने के आरक्षक बचाई एक महिला की जान
गाडरवाड़ा की रहने वाली महिला की हालत थी गंभीर

यशभारत संवादददाता, जबलपुर। गैलेक्सी अस्पताल में आॅक्सीजन संकट के बीच जज्बा दिखा चुकी खाकी अब प्लाज्मा डोनेट कर उदाहरण पेश कर रही है। केंट थाना प्रभारी और आरक्षक ने तीन गंभीर मरीजों की जान प्लाज्मा डोनेट कर बचाई। इसी के तहत ओमती थाना में पदस्थ एक आरक्षक ने भी एक गंभीर महिला को प्लाज्मा डोनेट कर उसकी जान बचाई है।
गाडरवाड़ा जिला नरसिंहपुर की कोरोना संक्रमित महिला जो कि सुख सागर अस्पताल में भर्ती हैं जिनकी हालत गम्भीर थी जिसे देखते हुये प्लाज्मा थेरेपी की सलाह चिकित्सकों द्वारा दी गयी, संक्रमित महिला को बी पॉजिटिव प्लाज्मा की आवश्यकता थी परिजन प्लाज्मा की तलाश में परेशान थे। महिला की गंभीर हालत की जानकारी लगने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा
(भा.पु.से.) द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों से चर्चा कर कोरोना संक्रमित को राहत पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया। जानकारी लगते ही थाना ओमती में पदस्थ आरक्षक अतुल राज वैद्य जिनका रक्त समूह बी पॉजिटिव है तुरंत प्लाज्मा दान करने के लिए ब्लड बैंक पहुंचे और प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात प्लाज्मा का दान कर मानवता की मिसाल पेश की।