जबलपुरमध्य प्रदेश

प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने निगमायुक्त द्वारा  कार्यालयों और परिसर का किया गया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति की जॉंच की और सभी अधिकारियों कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने दिये निर्देश

जबलपुर। प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. के द्वारा आज प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक नगर निगम कार्यालयों और परिसर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उन्होंने निगम कार्यालय के सभी विभाग क्रमशः जनसम्पर्क विभाग, लेखाशाखा, स्थापना शाखा, स्वास्थ्य विभाग, जन्म-मृत्यु शाखा, योजना शाखा, लोककर्म विभाग, जलविभाग, एवं अन्य विभागों में अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति की जॉंच की। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों के आने का समय और नाम भी दर्ज किये और सभी अधिकारियों कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने के दिये सख्त निर्देश। इस दौरान उन्होंने निगम परिसर का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिसर में उत्तम साफ-सफाई व्यवस्था रहे ताकि निगम परिसर साफ स्वच्छ दिखाई दे सके।
निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. ने स्वयं प्रवेश द्वार पर खड़े होकर कर्मचारियों की अटेंडेन्स चेक की और दोपहर बाद अनुपस्थित 30 अधिकारियों कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया और सभी को हिदायत दी कि कार्यालयों में प्रातः 10 बजे से उपस्थिति सुनिश्चित करें। निरीक्षण के अवसर पर अपर आयुक्त वित्त श्री महेश कुमार कोरी, कार्यालय अधीक्षक श्री दिलीप दुबे, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel