जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

प्रभु यीशु के बलिदान को किया याद:गुड फ्राइडे में इसाई धर्मावलंबियों ने निकाली जीवंत झांकियां, गिरजाघर में की गई विशेष प्रार्थना

जबलपुर यशभारत । शहर में ईसाई समाज ने गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु को याद किया गया। उनके बलिदान व यातनाओं का गिरजाघर में जीवंत मंचन किया गया। शहर के सभी गिरजाघरों में झाकियां भी निकाली गई। इस दौरान ईसाई समुदाय के लोग हाथ में क्रूस लेकर गिरजाघर में एकत्रित हुए। झांकियों के सजीव चित्रण के बाद समुदाय द्वारा विशेष प्रार्थना की गई। शहर के भंवरताल गार्डन स्थित चर्च में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें। इसी तरह शहर के दूसरे चर्चों में भी विशेष प्रार्थनाएं आयोजित हुईं।

यीशु को दी गई यातना का सजीव चित्रण।
यीशु को दी गई यातना का सजीव चित्रण।

फादर शनि ने बताया आज के ही दिन यीशु को यातना दी गई थी। उन्हें लकड़ी के क्रॉस को ढोने के लिए मजबूर किया गया। अंत में उसी क्रॉस पर उन्हें लटका कर उनकी कलाइयों और पैरों में कील ठोक दी गई थी। इस दिन को काले दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है।

प्रार्थना सभा में शामिल ईसाई समाज के लोग।
प्रार्थना सभा में शामिल ईसाई समाज के लोग।

ईसा मसीह ने मानव जाति के कल्याण के लिए क्रूस पर खुद को कुर्बान किया। ईसा मसीह शनिवार रात के अंत और रविवार के पहले पहर के शुरू होते ही जीवित हो गए थे। ईसा मसीह के फिर से जी उठने की खुशी में रविवार को ईस्टर मनाया जाएगा। इसी दिन ईसा मसीह मृत्यु पर विजय प्राप्त कर जी उठे थे। जिसका उल्लेख बाइबिल में मिलता हैं।

प्रभु यीशु के फिर से जी उठने का चित्रण।
प्रभु यीशु के फिर से जी उठने का चित्रण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App