भोपालमध्य प्रदेश
प्रधान आरक्षक को रिश्वत कांड में कोर्ट ने सुनाई सजा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने किया बर्खास्त, रिश्वत लेते हुए थे गिरफ्तार

रीवा lपुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने प्रधान आरक्षक बुद्धसेन सूर्यवंशी को बर्खास्त कर दिया हैl
जानकारी के अनुसार उक्त प्रधान आरक्षक रायपुर कर्चुलियान थाने में पदस्थ रहते रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए थे, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था, न्यायालय में चालान पेश होने पर न्यायालय ने सजा से दंडित किया है, जिसके बाद प्रधान आरक्षक को पुलिस अधीक्षक ने बर्खास्त कर दिया है, एडिशनल एसपी विवेक लाल ने क्या जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019 में मामला काम हुआ था जिसके बाद माननीय न्यायालय ने सजा और आर्थिक दंड से दंडित किया जिसके बाद यह कार्रवाई की गईl