प्रदेश सरकार द्वारा कर्ज लेने पर कांग्रेस के आरोपों का मोहन कैबिनेट के मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दिया जबाब : कहा – प्रदेश की प्रगति के लिए कर्ज ले रहे हैं

ग्वालियर lमध्य प्रदेश सरकार द्वारा कर्ज लेने पर कांग्रेस के आरोपों का मोहन कैबिनेट के मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि कांग्रेस के वचन पत्र पर कौन विश्वास करता है, हम जो कर्ज ले रहे हैं मध्य प्रदेश के विकास के लिए…प्रदेश की प्रगति के लिए..सड़क, बिजली,पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कर्ज ले रहे हैं,यह हमारा दायित्व है की मूलभूत सुविधाएं हम मध्य प्रदेश की आम जनता को पहुंचाएं इसलिए हम विकास प्रगति के लिए कर्ज ले रहे हैं।
वहीं तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश सरकार के 365 दिनों की जानकारी देते हुए कहा कि CM डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में विकास ओर प्रगति का जो संकल्प भाजपा ने लिया था वह पूरा कर रहा हैं.. हमारे राज्य के गौरव.. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उस संकल्प को पूरा करने का 100% प्रयास कर रहे हैं,ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने, उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़ के ग्वालियर आगमन को लेकर कहा उपराष्ट्रपति जी का ऐतिहासिक स्वागत ग्वालियर में किया जाएगा। साथ ही उन्होंने तानसेन समारोह की तैयारी का भी जायजा लिया और कहा कि ग्वालियर हमेशा कुछ नया करता है।