प्रत्येक महिला सुशिक्षित और स्वस्थ हो – वनवासी विकास परिषद : महिला इकाई की बैठक

कटनी, यशभारत। वनवासी विकास परिषद महाकौशल प्रांत की जिला महिला एवं प्रांत महिला प्रमुखों की बैठक कटनी में सम्पन्न हुई। बैठक में 40 महिलाओं की उपस्थिति रही। बैठक का संचालन अधिवक्ता पूजा रजक जी महिला सचिव जबलपुर एवं श्रीमती देव श्री मोदी द्वारा किया गया। प्रत्येक जिले में महिलाओं की एक सशक्त टोली बने तथा आगामी होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। साइबर क्राइम से समाज को महिलाओं सहित समस्त समाज को जागरूक करने पर विशेष योजना की गई। महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विषयों पर जोर देते हुए सभी महिलाएं शिक्षित एवं स्वस्थ हों इस हेतु शिविर की भी योजना की गई। 15 नवम्बर भगवान बिरसा मुंडा जयंती प्रत्येक नगर ग्राम में भव्य रूप से मनाने की भी योजना की गई।
बैठक में विशेष रूप से प्रांत की महिला प्रमुख श्रीमती दीप्ति सुल्लेरे, प्रांत के सह संगठन मंत्री तुलसी तिवारी एवं प्रांत की महिला टोली सदस्य दमयंती मरकाम, संगीता मरकाम, मनीषा खरे नगर समिति से महिला अध्यक्ष गीता नामदेव एवं जिले से महिला जिला प्रमुख मुलायम जी, निर्भय सिंह पन्ना जिले से नारायणसिंह रामेश्वर नामदेव कटनी जिले से रामेश्वर नामदेव जी प्रांत प्रमुख पन्नालाल कोल बाबू सोंधिया, जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चंदेल जिला सचिव जिला उपाध्यक्ष संजय आनंद नरेंद्र सिंह जिला संगठन मंत्री कमल सिंह धुर्वे केशव कमल मोहनानी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।








