जबलपुरमध्य प्रदेश

पोल्टी फार्म की दीवार गिरने से एक मजदूर ने तोड़ा दम : चार घायल

जबलपुर, यशभारत। थाना कुण्डम में पोल्ट्री फार्म की दीवार जुड़ाई का कार्य करते समय, दीवार अचानक भसक गयी। जिसमें दबने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी, तो वहीं दीवार में दबे चार अन्य मजदूर घायल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार अशोक साहू की पोल्ट्री फ ार्म की दीवाल जुड़ाई का काम करते समय गिरने से मजदूर घायल होने की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल गोविन्द मार्को 38 वर्ष निवासी ग्राम सहदरा, संदीप चैधरी उम्र 29 वर्ष निवासी गाम सिमरिया, राजू मरावी उम्र 26 वष्र, जितेन्द्र मरावी उम्र 21 वर्ष ,संदीप मरावी उम्र 22 वर्ष तीनों निवासी ग्राम मसूरी कछार के घायल अवस्था में मिले, सभी घायलों को उपचार हेतु कुण्डम अस्पताल भिजवाया गया। राजकुमार कुशराम उम्र 36 वर्ष निवासी लखनवारा ने बताया कि उसके छोटे जीजा गोविन्द मार्को उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम सहदरा के अपने परिवार सहित अशोक साहू के पोल्ट्री फ ार्म में विगत 10 वर्ष से मजदूरी करते हैं एवं वहीं पर रहते थे। पोल्ट्री फ ार्म में काम करते समय पोल्ट्री फ ार्म भसक कर गिर जाने से जीजा गोविन्द एवं अन्य 4 मजदूर भी दब गये थे । जीजा गोविन्द मार्को को जबलपुर रेफर कर दिया था जबलपुर ले जाते समय जीजा की मृत्यु हो गयी। जिनके शव को वापस कुण्डम अस्पताल लेकर आ गये पंचनामा कार्यवाही कर शव केा पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel