पेड़ पर लटका मिला 38 वर्षीय व्यक्ति का शव : ईश्वरपुर गवरी ग्राम का मामला,घंसौर पुलिस जांच में जुटि
सिवनी यश भारत-जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड घंसौर के अंतर्गत आने वाले ईश्वर गवरी ग्राम के समीप पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटकते मिला है। इसके बाद पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह कुछ लोग जंगल की तरफ जा रहे थे जहां उन्हें पेड़ पर एक व्यक्ति शव लटकते मिला। इस बात की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को पेड़ से उतरवा कर पंचनामा कार्रवाई की गई। और शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
मृतक का नाम है सुखचैन बरकड़े पिता बैजू सिंह बरकड़े उम्र 38 निवासी ईश्वरपुर गवरी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि व्यक्ति ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई है। इस बात को लेकर मृतक के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। घंसौर थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल ने बताया कि सूचना मिली थी के पेड़ में फांसी के फंदे पर एक व्यक्ति लटका हुआ है। जिसके बाद शव पेड़ से नीचे उतरवाकर मर्ग कायम किया है। और मामले की जांच की जा रही है।