मध्य प्रदेशराज्य

पेंच टाइगर रिजर्व में 5 जनवरी तक साफ कोर गेट हाउसफुल : नए पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए 6 जनवरी तक करना होगा इंतजार,अधिकांश होटल और रिसोर्स भी बुक

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में नए का ज़श्न बनाने तैयारी जारी है। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में सैर सपाटा करने 5 जनवरी तक की सभी टिकिट बिक चुकी है। पेंच के सभी कोर गेट हाऊसफुल हैं। हालाकि बफर एरिया में बुकिंग का विकल्प पर्यटकों के पास है। ऐसे में लोग कोर में बुकिंग न होने पर बफर एरिया में जाने का मन भी बना रहे हैं। हर साल पेंच में नये साल पर जश्न का माहौल रहता है। लोग पहले से ही बुकिंग करा लेते हैं। जानकारी के अनुसार लोगों ने अधिकांश बुकिंग जमतरा व टुरिया से कराई है।

चूंकि जमतरा एरिया का गेट छिंदवाड़ा की ओर है ऐसे में लोगों ने सुविधा के लिहाज से जमतरा गेट से एडवांस बुकिंग कराई है। टुरिया गेट तक पहुंचने नागपुर व जबलुपर के अलावा सिवनी, बालाघाट की ओर से ना पर्यटकों को आने में आसानी होती है। जबकि कर्माझिरी के लिए कई गांवों के ही अंदर से होकर जाना पड़ता है। 5 जनवरी तक अधिकांश होटल या रिसोर्ट भी भर गए हैं। अधिक दाम देकर बुकिंग कराना पड़ रहा है। हालाकि इसको लेकर किसी की ओर से कोई हैं शिकायत नहीं की गई। लोग अपनी सुविधा व सैर सपाटे के लिए अधिक पैसे देने को भी तैयार हैं। होटल व रिसोर्ट में शराब पिलाने संचालकों ने आबकारी विभांग से लायसेंस (एफएलसी) लेने आवेदन देना शुरू कर दिया है। नये साल पर 31 दिसंबर की पार्टी मनाने शुल्क देकर विभाग से अनुज्ञप्ति ली जाती है। पिछले साल एक दर्जन से अधिक रिसोर्ट ने शराब पिलाने का लायसेंस प्राप्त किया था।

नववर्ष का स्वागत करने परिवार व मित्रों के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक पेंच राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे हैं। कोर व बफर गेट से जंगल सफारी में पहुंच रहे पर्यटकों को प्राकृतिक वादियों का लुत्फ उठाने साथ ही वन्यप्राणी करीब से दिखाई दे रहे हैं। सफारी में पर्यटक को गुलाबी ठंड में बाघ, तेंदुआ सहित अन्य प्राणी देखने को मिल रहे हैं। कोर गेट हाऊसफुल होने से बफर जंगल में बड़ी संख्या में पर्यटक सफारी करने पहुंच रहे हैं। पर्यटकों के आने से जहां पार्क प्रबंधन के राजस्व में इजाफा हो रहा है। वहीं होटल रिसोर्ट को व्यापार बढ़ने के साथ ही जिप्सी चालकों, गाइड व स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर ‘मिल रहा है।

पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि जंगल सफारी के लिए वाहन 5 जनवरी तक बुक हो चुके हैं।नए वर्ष में प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने बडी संख्या में पर्यटक 5 जनवरी तक पेंच में रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button