मध्य प्रदेशराज्य
पूर्व विधायक के घर युवती ने गोली मारकर की आत्महत्या : मौके पर पहुंची चित्रकूट पुलिस ने घायल अवस्था मे पहुंचाया जानकीकुंड अस्पताल, कान के ऊपर कनपटी में लगी है गोली, डॉक्टरों ने मृत किया घोषित

सतना l चित्रकूट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पूर्व विधायक सुधांशु चतुर्वेदी के घर में गोली मारकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली, युवती पूर्व विधायक के घर में काम करने वाली महिला की बेटी बताई जा रही है, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दियाl
जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाली युवती का नाम कुo सुमन निषाद पिता स्वर्गीय अर्जुन निषाद उम्र 24 वर्ष, निवासी कटरा गुदर थाना कोतवाली कर्वी जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश हैं lसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक नीलांशू चर्तुवेदी के घर में गोली चली है और पिस्टल भी लायसेंसी बताई जा रही है, कु सुमन निषाद की मां नीलांशू घर में कुछ वर्षों से खाना कपड़ा बर्तन धोने का काम करती है, यदि निष्पक्ष जांच हुई तो चौंकाने वाले खुलासे हो सकते है।







