जबलपुरमध्य प्रदेश

पूर्व महापौर स्वाति बनी प्रदेश सह संयोजक : भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर की पूर्व महापौर डॉ स्वाति गोडबोले को भाजपा के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की घोषित कार्यकारिणी में प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा शहर के अशोक सिंघई, डॉ अमित साहू व कमलेश यादव को भी क्रमश: सहकारिता प्रकोष्ठ, शिक्षक प्रकोष्ठ व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में यही जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की सहमिति से स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह राजपूत ने प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। जबलपुर से पूर्व महापौर डॉ स्वाति गोडबोले को प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है।

अशोक सिंघई को बनाया सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक

इसी तरह सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर ने प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों में जबलपुर के अशोक सिंघई को प्रदेश सह संयोजक बनाया है। शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ नितेश शर्मा ने प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों में जबलपुर के डॉ अमित साहू को प्रदेश सह संयोजक बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button