
जबलपुर यशभारत। 4 हजार पदों पर पुलिस आरक्षक की भर्ती निकाली है। इस भर्ती में 2 हजार पदों का इजाफा किया गया है। अब इस भर्ती के जरिए 6 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के माध्यम से की जाएगी। अभी 4 हजार पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा ऑनलाइन लिखित परीक्षा शुरू कर दी गई है। 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किए जा गए हैं।