जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर को बनाया छावनी : मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध करने जा रहे कांग्रेसजनों को बनाया बंधक

मुख्यमंत्री और प्रशासन ने कांग्रेसजनों की आवाज को कुचलकर दमन करने की कोशिश की - राजकुमार पचौरी

सागर यश भारत संभागीय ब्यूरो/ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सागर आगमन पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी द्वारा काले झंडे दिखाने की घोषणा से पुलिस और प्रशासन आज भारी दवाब और दहशत में रहे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संभावित खलल को रोकने के लिए उनके आगमन के पहले ही पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर को बैरिकेटिंग द्वारा सील कर दिया और वहां बैठे कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बंधक बनाते हुए कार्यालय में ही नजरबंद कर दिया।

   यह आरोप जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने भाजपा सरकार और पुलिस व प्रशासन पर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जन समस्याओ, सागर में स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार एवं अन्य समस्याओ को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रहीं है। लेकिन प्रशासन लोकतांत्रिक अधिकार को रोकते हुए कांग्रेसजनो की आवाज को कुचलकर दमन करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसी अनदेखी और मनमानी करने के कारण ही मुख्यमंत्री के सागर आगमन पर विरोध करने की घोषणा की गई थी।

अपनी घोषणा अनुसार कांग्रेसजनों ने घरों में पुलिस की संभावित दबिश को ध्यान में रखते हुए रात से ही राजीव गाँधी भवन कांग्रेस कार्यालय में डेरा डाल लिया था और शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी एवं अन्य कांग्रेसजनो ने कांग्रेस कार्यालय में ही रात बिताई। लेकिन पुलिस और प्रशासन ने सुबह से ही कांग्रेस कार्यालय की बैरिकेट्स से घेराबंदी करते हुए उसे छावनी में बदल दिया तथा कार्यालय में मौजूद कांग्रेसजनों को वहीं बंधक बनाकर नज़र बंद कर दिया गया। जिस पर बौखलाए और आक्रोशित कांग्रेसजनों ने जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री वापिस जाओ, और मुर्दाबाद के नारे लगाए गए ।

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम अदिति यादव एवं सीएसपी यश बिजोरिया ने कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी तथा कांग्रेसजनों से प्रदर्शन रोकने को लेकर चर्चा की। जिस पर राजकुमार पचौरी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में लापरवाही से महिला की मौत के बाबजूद मुख्यमंत्री के आगमन के कारण मृत महिला को वेंटीलेटर पर रखना मानवीय समवेदनाओ की हत्या है। इसके लिए दोषी दोषी मेडिकल कॉलेज के डीन, सुप्रींडेट तथा इंचार्ज डॉक्टर पर त्वरित कार्यवाही की जाना चाहिए।

अध्यक्ष पचौरी ने आगे कहा कि प्रशासन जन समस्याओ के लिए भी मिलने का समय नहीं देता , सागर में बिजनेस सबमिट के नाम पर किये गए भ्रष्टाचार भी जन चर्चा का विषय है। जिनकी जाँच होना चाहिए।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सम्पूर्ण प्रशासन भाजपा की कठपुतली बनकर कार्य कर रहा है। जिसके चलते सागर में आयोजित बिजनेस कानक्लेव में भाजपा पदाधिकारियों को तो आमंत्रित किया गया लेकिन कांग्रेस जैसे मुख्य विपक्षी दल को आमंत्रण भी नहीं भेजा गया।

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन रोज शहर की जनता को पानी नहीं पिला पा रहा, नये उद्योगो को पानी कहा से देंगे।

पुलिस व प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यालय में नजरबंद किए गए कांग्रेसजनों में पूर्व विधायक सुनील जैन, संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई, शैलेन्द्र तोमर, प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी व अवधेश तोमर, राकेश राय, विजय साहू, प्रदीप पप्पू गुप्ता, पार्षद ऋचा सिंह, नीलोफर चमन अंसारी, रमाकांत यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण प्रेमनारायण विश्वकर्मा, योगराज कोरी, समीर खान, प्रभारी स्थाई मंत्री जय रैकवार, रेखा सोनी, रिंकू केशरवानी, प्रदीप पाण्डेय, अशोक पटेल, आनंद हेला, धर्मेंद्र चौधरी, महेश अहिरवार, भइयन पटेल, बाबू मछन्दर, सुरेश पिंजवानी, श्रीदास रैकवार, विनोद कोरी,पवन जाटव, वीरू चौधरी, मिथुन खटीक, जाहिद ठेकेदार, अशफाक खान, यश तिवारी, चंचल तिवारी, पीयूष जैन, शिवम दुबे, नरेश संकत, नौसाद अब्बासी आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App