ग्वालियरमध्य प्रदेशराज्य

पुलिस को देखकर लाश ने लगाई दौड़… दहशत में आ गए राहगीर , ऐसे हुआ खुलासा

ग्वालियर l सोशल मीडिया पर वायरल होना और रील बनाकर पैसे कमाना यह युवाओं का जुनून होता जा रहा है जिसके चलते अब आम लोगों के साथ ही साथ पुलिस प्रशासन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है… जी हां , ग्वालियर में एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसे सुनकर कोई भी दंग रह जाएl दरअसल लाश मिलने की सूचना पर पुलिस जब बांध के पास पहुंची तो पुलिस को देखकर लाश ने अचानक दौड़ लगा दी यह देखकर एक पल के लिए पुलिस कर्मी और भीड़ दंग रह गई जिसके बाद युवक को पकड़ा गया और जब पूछताछ की गई तो पता चला यह लाश की एक्टिंग कर रील बना रहा थाl

 

 

बताया जा रहा है कि ग्वालियर में एक युवक ने वीरपुर बांध में 20 मिनट तक पानी में लाश की तरह पड़े हुए वीडियो शूट कराया। आसपास से गुजर रहे लोगों को ऐसा लगा कि हकीकत में कोई व्यक्ति डूब गया है, जिसकी लाश किनारे पर आ गई है। क्योंकि वीरपुर बांध लगातार बारिश के चलते ओवरफ्लो चल रहा है। एक दिन पहले एक युवक की डूब जाने से मौत हो चुकी है। राहगीरों ने युवक को चित पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही गिरवाई थाना पुलिस वीरपुर बांध पहुंची, तो वहां भीड़ लगी थी। जैसे ही पुलिस पास पहुंची तो लाश ने खाकी वर्दी देख दौड़ लगा दी। यह देखकर सभी वहां दंग रह गए। पुलिस ने युवक को पकड़ा तो पता लगा कि वह लाश बनकर ‘रील’ शूट करा रहा था। पुलिस युवक टिंकू पुत्र कप्तान सिंग को अपने साथ थाना ले गई। पहले फटकार लगाई फिर काउंसलिंग करने के बाद उसे छोड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button