
भिंड में एक महिला के मांग में सिंदूर भरकर प्यार का इजहार किया और शादी करने का वायदा किया। बालाघाट में पदस्थ पुलिस के जवान ने महिला से कई बार बलात्कार किया। इसके बाद जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वो अपने वायदे से मुकर गया। अब जवान परिवार द्वारा देखी गई लड़की से शादी की तैयारी करने लगा है। पीड़िता ने पुलिस जवान की इस करतूत की देहात थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।
देहात थाना पुलिस के मुताबिक 29 वर्षीय विवाहिता का पति का करीब छह साल पहले निधन हो गया। पीड़िता के दूर का रिश्तेदार ने महिला को अपने झांसे में लिया। महिला का जीवन भर साथ निभाने का वायदा करते हुए मांग में सिंदूर भरा और शादी करने का झांसा दिया। पीड़िता ने पुलिस को बतायाकि दूर के रिश्तेदार है। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि करीब चार साल से लगातार संबंध बनाते आ रहा था। जब भी उससे शादी की बात कहते तो वो टाल देता था। अब आरोपित पुलिस जवान द्वारा धोखा देते हुए शादी रचाने की तैयारी कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जवान के खिलाफ रेप की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है।