जबलपुरमध्य प्रदेश

पुजारी पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा : पुजारी से थी आपसी रंजिश, साथी के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। अधारताल के आनंद नगर में मंदिर में बैठकर पूजा पाठ कर रहे पुजारी से जमकर गालीगलौच कर दो बदमाशों ने मारपीट कर, फायरिंग कर दी थी। घटना में पुजारी पर आरोपी और उसके साथ ने धड़ाधड़ दो फायर किए और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद मुस्तैद पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। वहीं दूसरी आरोपी अभी भी फरार है। पूरा मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा हैै। मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मनीष दुबे पिता ललितमोहन दुबे 52 वर्ष निवासी आनंद नगर ने बताया कि रोज की तरह मंदिर में बैठकर पूजन कर रहा था। तभी दो आरोपी आए और गालीगलौच करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने सीधे फायरिंग कर दी। वह अपनी जान बचाकर भागने लगा। जिसके बाद एक गोली उसकी जांघ में लगी तो वहीं वार रोकने के लिए उसने हाथ आगे बढ़ाया तो दूसरी गोली उसकी हथेली से आर-पार हो गयी।

2 दिन पहले हुआ था विवाद
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि दोनों का करीब दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। जिसमें बदमाश ने पुजारी को देख लेने की धमकी भी दी थी। दोनेां में कहासुनी के बीच मारपीट भी हुई। जिसके बाद ही आरोपी ने अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था।

क्षेत्र में हड़कंप
इस पूरे विवाद के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति हैै। पुजारी पर आत्मघाती हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। लेकिन लोगों में इस घटना के बाद आक्रोश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button