कटनीमध्य प्रदेश
पार्षदों का मानदेय अब 12 की जगह 14 हजार, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा, सभी जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 फीसद बढ़ोत्तरी

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बड़ी घोषणा कर दी है। यशभारत के भोपाल कार्यालय के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा में कहा है कि 24 मीटर की सड़कें बनाना अब नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में होगा। इसके लिए किसी से परमिशन लेने की जरूरत नहीं रहेगी। सीएम ने चुने हुए जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है। जो भी जनप्रतिनिधि चुनकर आए हैं उनके मानदेय में 20% की वृद्धि की जा रही है। इस हिसाब से उनका मानदेय 14 हजार 400 प्रतिमाह हो जाएगा। पार्षद का 12000 से बढ़कर 14000 कर दिया जाएगा। घोषणा के मुताबिक नगर पालिका अध्यक्ष का 6000 से बढ़कर 7200 हो जाएगा।