देश

पारधियों के डेरे में पुलिस की पड़ताल, बल के साथ पहुंची सीएसपी, आदतन अपराधियों को लेकर पूछताछ, घरों की तलाशी

कटनी, यशभारत। जिले में पिछले कुछ समय से पारधियों द्वारा लगातार अंजाम दी जा रही वारदातों को लेकर पुलिस ने आज कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन गांवों में पंहुचकर जांच पड़ताल की। नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पचीसिया के नेतृत्व में आज शुक्रवार को पुलिस ने इन गांवों में दबिश देकर आदतन अपराधियों के बारे में तस्दीक की। इस दौरान पारधियों के घरों की तलाशी ली गई और उनसे पूछताछ भी की गई। विदित हो कि चोरी, मारपीट और लूट के कई मामलों में पारधियों की संलिप्तता रही है। बीते कुछ समय में घटित ज्यादातर घटनाओं में पारधी समाज के ही लोग शामिल रहे हैं। इनमे से कुछ को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है और कुछ अभी फरार है। जिनमे से कई आदतन अपराधी भी हैं। यही कारण है कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पचीसिया ने कुठला पुलिस के साथ ग्राम कूड़ो, हरदुआ, मंदार टेकरी, पठरा सहित अन्य पारधी बाहुल्य गांवो में अचानक दबिश देकर तहकीकात की। सीएसपी नेहा पचीसिया ने बताया कि इस दौरान घरों की तलाशी भी ली गई और पारधियों को अपराध से दूर रहने की हिदायत दी गई। उन्होंने बताया कि कई मामलों में पुलिस को अपराधियों की तलाश है, जिनमे से कई आदतन अपराधी भी हैं। कार्यवाही के दौरान कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, निरीक्षक सुदेश समन सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

IMG 20250829 WA1089
IMG 20250829 WA1086 IMG 20250829 WA1121 IMG 20250829 WA1125 IMG 20250829 WA1118 IMG 20250829 WA1085 IMG 20250829 WA1115

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button