पाटन में कोरोना वॉलेन्टिर्स की मेहनत: 78 ग्राम पंचायतों में काम कर रहे, लोग के बीच जाकर कर रहे जागरूक

जबलपुर, यशभारत।
मैं भी कोरोना वॉलेन्टियर्स अभियान के अंतर्गत विकासखंड पाटन में पंजीकृत वॉलेन्टियर्स, सामाजिक संगठन, स्वैच्छिक कार्यकर्ता तथा जनसमुदाय की सक्रिय भागीदारी एवं शासन की टीम के साथ सक्रिय समन्वय से कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने में सफलता मिल रही है। पाटन की सभी ग्राम पंचायतों में कोरोना वॉलेन्टियर्स घर-घर पहुँच कर लोगों को जनता कर्फ्यू के पालन, मॉस्क लगाने सहित सोशल डिस्टेंसिंग की समझाइश दे रहे हैं। जिले में कोरोना महामारी से पीड़ित मानवता की सेवा के लिए, इस कठिन दौर में सेवा और सहयोग के लिए हर समय तत्पर रहने वाले लगभग 3650 से अधिक वॉलेन्टियर्स ने स्वेच्छा से अब तक अपना पंजीयन करवा चुके हैं। इसमें पाटन विकास खंड में लगभग 370 वॉलेन्टियर्स ने अपना पंजीयन कराया है।
विकासखंड समन्वयक नूपुर खरे एवं उनकी टीम द्वारा पंजीकृत वॉलेन्टियर्स से निरंतर संपर्क एवं अभियान के सफल संचालन के लिए संपर्क कार्य किया जा रहा है और शासन की टीम के साथ जुड़ कर कार्य करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। परिणाम स्वरूप सभी 78 ग्राम पंचायतों में लगभग 105 स्वयं सेवक एवं जन अभियान परिषद से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता कोरोना महामारी को रोकने के लिए मास्क जागरूकता अभियान, मास्क वितरण, रोको-टोको अभियान, वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने, इसके प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए घर-घर संपर्क झ्र जन-जन संपर्क अभियान चला रहे हैं।
अभियान के अंतर्गत मुख्य रूप से दीवार लेखन, टीकाकरण केंद्र में सहयोगी के रूप में सेवा, लोगों को अपने संसाधन से केंद्र तक ले जाने, बुखार, सर्दी, खांसी या कोविड-19 बीमारी के अन्य लक्षणों होने पर उसको आवश्यक मेडिसिन किट एवं टेस्ट के लिए प्रेरित करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ संपर्क एवं समन्वय का कार्य करते हैं इस अभियान में मुख्य रूप से कोरोना वॉलेन्टियर्स कमाल झरिया, जितेंद्र राठोर,अरविन्द, विक्रम ग्राम जूरीकला, विजय सिंह मिडकी, अवधेश राजपूत, राजेश साहू कटंगी, थुआ से अरविन्द सिंह, पाटन नगर में नवनकुर संस्था के प्रमुख एवं समाजसेवी रामनारायण सिंह उत्तम सिंह, पवन बर्मन, मोंटीनेमा एवं अन्य स्वयं सेवकों द्वारा लगातार सेवा कार्य करते हुए जन सहयोग से गरीबों को खाद्य सामग्री एवं अन्य रोजमर्रा के जरूरी समान उपलब्ध करवा रहें हैं।