जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

पहाड़ी ग्राम के समीप अनियंत्रित होकर फिसली बाइक :  महिला-पुरुष घायल, घंसौर पुलिस जांच में जुटि

सिवनी यश भारत-जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड घंसौर के अंतर्गत आने वाले पहाड़ी ग्राम के समीप शाम के समय एक सड़क हादसा हो गया। जहां अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से 2 लोग घायल हो गए।

 

जिन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार एक बाइक में सवार होकर एक महिला और एक पुरुष कहीं जा रहे थे। जब वह पहाड़ी ग्राम के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में हरवंश उइके 35 वर्ष, खिरिया बाई उइके उम्र 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने घंसौर पुलिस और 108 वाहन में दी। जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

 

जहां डॉक्टर ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। और पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, बाइक चलाते समय हेलमेट लगाए। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel