पहाड़ी के पास दो बाइको में भिड़ंत, चार घायल : घंसौर पुलिस जांच में जुटि

सिवनी यश भारत:-जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड घंसौर के अंतर्गत आने वाले पहाड़ी ग्राम के समीप शाम के समय एक सड़क हादसा हो गया। जहां दो बाइको की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार दो बाइको में चार लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। जब वह पहाड़ी ग्राम के समीप पहुंचे तो दोनों बाइको में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में सवार चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने घंसौर पुलिस और 108 वाहन में दी। जिसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, घायलों में ममता दुबे, संगीता पटेल सहित दो अन्य लोग शामिल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ।
पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं। बाइक चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें बावजूद इसके लोग लापरवाही व्रत रहे हैं और हादसों का शिकार हो रहे हैं। घंसौर थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी ने बताया कि सूचना मिली थी की पहाड़ी के पास दो बाइको में टक्कर हो गई है जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घटनाक्रम की जांच की जा रही है।







