जबलपुरमध्य प्रदेश

पहल : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने त्रिपुरी चौक में बनाया गया ट्राफिक कोण

WhatsApp Icon
Join Application

 

WhatsApp Image 2021 11 20 at 1.05.49 PM

जबलपुर, यशभारत। शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन लगातार प्रयासरत है। जिसके चलते नई पहल करते हुए आज शनिवार को त्रिपुरी चौक गढ़ा में ट्राफि क कोण बनाया गया।

जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक पंकज परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात हेमंत बरहैया एवं थाना यातायात गढ़ा के स्टाफ द्वारा आज शनिवार को दुर्घटना संभावित क्षेत्र त्रिपुरी चौक गढ़ा जबलपुर में ट्राफि क कोण लगाकर अस्थाई डिवाइडर बनाया गया। जिसमें की दुर्घटना में रोक लगे एवं वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चालन एवं यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button