देश

परीक्षा में असफल होने पर युवा चिकित्सक ने किया सुसाइड, गहोई समाज में शोक की लहर

कटनी। आदर्श कालोनी निवासी शहर के युवा चिकित्सक डॉ अमन गुप्ता द्वारा बीती रात अपने निवास पर आत्महत्या किए जाने की खबर है। पता चला है कि एमबीबीएस स्नातकोत्तर की परीक्षा में सफलता नहीं मिलने की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। घटना के बाद से ही बिचपुरिया परिवार के साथ ही गहोई समाज में शोक व्याप्त हो गया है। डॉ अमन शहर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी कीर्ति बिचपुरिया के सुपुत्र थे। घटना की जानकारी मिलते ही लोग स्तब्ध रह गए। इस घटना ने एक बार फिर अभिभावकों को चिंतित कर दिया है। बच्चे बड़ी मेहनत से अपने भविष्य का निर्माण करते है, लेकिन एक असफलता से वे इतने व्यथित हो जाते हैं कि आत्मघाती कदम उठा लेते हैं। कीर्ति बिचपुरिया ने बहुत लाड़ प्यार से बच्चे को डॉक्टर बनाया। लेकिन हादसे से उनके परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। यशभारत इस दुख में सहभागी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button