कटनीमध्य प्रदेश

पन्ना से बड़ी खबर, जे के सीमेंट प्लांट मे फिर हादसा, एक की मौत

IMG 20250923 161253
Oplus_0

पन्ना/अमानगंज, यश भारत। पन्ना जिले में स्थित जे के सीमेंट प्लांट में एक बार फिर हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक लापरवाही के कारण निर्माणाधीन सेकंड यूनिट से गिरकर कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई। निर्माण कार्य में लगा मृतक पंजाब का रहने वाला है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।काम में लगे मजदूर बाहर निकले, तब घटना की जानकारी लगी। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। मामले को शांत करने में प्रबंधन जुटा हुआ है। मृतक हाजी बाबा कंस्ट्रक्शन का कर्मचारी है। जे के सीमेंट प्लांट के पीआरओ ने कहा मधुमक्खी के कारण हो गया इतना बड़ा हादसा। ज्ञात हो कि इससे पहले 30 जनवरी 2025 को इसी यूनिट की छत गिर गई थी जिसमें 4 की मौत हो गई थी 20 से अधिक घायल थे, जी की सीमेंट कंपनी की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह उठ रहे थे,, जिसकी सागर कमिश्नर वीरेंद्र रावत ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए थे जिसमें चीफ इंजीनियर लोक निर्माण विभाग, श्रम विभाग, ग्रामीण यंत्रकी सेवा के चीफ इंजीनियर सहित उच्च स्तरीय से जांच समिति बनी थी, दोषियों पर कार्यवाही की बात की गई थी पर आज तक न जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई, न किसी पर कार्यवाही हुई,, पुलिस भी जांच कर रही पर कुछ कार्यवाही नहीं की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button