देश

पन्ना में कटनी के जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई: 20 गिरफ्तार, 16 आरोपी कटनी जिले के निवासी

14 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त, जिसमें 1.73 लाख की नगदी और 10.50 लाख के 7 वाहन शामिल है

पन्ना/कटनी। पन्ना जिले की रैपुरा पुलिस ने जुए के एक बड़े अंतर-जिला रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें मुख्य रूप से पड़ोसी जिले कटनी के जुआरियों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में की गई इस छापामार कार्रवाई में कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 16 आरोपी कटनी जिले के रहने वाले हैं।

कटनी से जा कर सजाते थे जुए की महफिल

जांच में यह तथ्य सामने आया है कि कटनी जिले से बड़ी संख्या में जुआरी रैपुरा (पन्ना) स्थित विनय चनपुरिया के घर पहुंचते थे। आरोपी विनय अपने घर पर जुआ खिलाने के बदले मोटा कमीशन वसूलता था। बाहरी जिलों, विशेषकर कटनी से जुआरियों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि यहाँ लंबे समय से बड़े दांव लगाए जा रहे थे।

लाखों की संपत्ति बरामद

पुलिस टीम ने जुआ फड़ से कुल 14,06,800 रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने नकद राशि 1,73,300 रुपये, 19 हैंडसेट (कीमत लगभग 1.83 लाख रुपये), कुल 7 वाहन जब्त, जिनमें एक चारपहिया और छह दोपहिया गाड़ियां (अनुमानित कीमत 10.50 लाख रुपये) बरामद की है। उपनिरीक्षक स्मिता सिंह बघेल के नेतृत्व में हुई इस सफल कार्रवाई के बाद, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कटनी के जुआरियों की इतनी बड़ी संख्या में गिरफ्तारी से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

ये हैं कटनी के आरोपी

आरोपियों में कटनी जिले से महेश कुमार लोधी, धनीराम पटेल, शंकर सिंह ठाकुर, राकेश सिंह ठाकुर, रिजवान खान, गंगाराम पटेल, रोहणी तिवारी, शाहिद ताज, सनित जैन, सोनेलाल पटेल, भारत चौधरी, शिवम सोनी, अनिल कुमार लोधी, रामजी लोधी, संतोष चौधरी, गणेश प्रसाद श्रीवास्तव और बबलू चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा पन्ना जिले के अरविन्द चौधरी और अजय सेन को भी हिरासत में लिया गया है।IMG 20260506 WA0921

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button