जबलपुरमध्य प्रदेश

पनागर में प्रेमी ने प्रेमिका के साथ किया विश्वासघात : पति के छोड़ देने पर महिला को प्यार के जाल में फांसकर किया दुराचार

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। पनागर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ विश्वासघात करते हुए पहले तो उसे शादी के हसीन सपने दिखाए और फिर अपने झूठे प्यार के जाल में फांसकर उसका दैहिक शोषण करता रहा और जब पीडि़ता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी साफ मुकर गया। पीडि़ता दो बच्चों की माँ है और करीब दो साल से पति को छोड़कर अलग रह रही थी। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार पनागर की एक महिला ने थाने में शिकायत की थी कि मुकेश यादव उम्र 27 साल कसी गांव थाना पनागर का निवासी है। जिसने उससे शादी का वायदा कर, करीब दो साल से शोषण करता रहा और जब उसने शादी कर लेने की बात कही तो मुकर गया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।

दो वर्ष तक चला प्रेम प्रसंग
जानकारी अनुसार पति को छोड़ देने के बाद महिला अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रह रही थी। उसी समय उसकी मुलाकात आरोपी से हुई और कुछ समय बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। आरोपी महिला को विश्वास में लेकर रेप करता रहा। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button