जबलपुरमध्य प्रदेश
पनागर में छत से खेलते खेलते गिरा 3 वर्षीय मासूम : खुल गया सिर, मौत

जबलपुर, यशभारत। पनागर के इमलई में घर की छत में खेलते खेलते एक तीन बर्षीय बालक अचानक छत से नीचे गिर गया। जिसे सिर में गंभीर चोट आईं। आनन फानन में परिनजों द्वारा बालक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन तब तक बालक की सांसे टूट गयीं। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि सार्थक पटैल 3 वर्ष निवासी ग्राम इमलई थाना पनागर कों अपने घर की छत से गिरने के बाद पिता मनीष पटैल द्वारा अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण कर बालक को मृत घोषित कर दिया।