जबलपुरमध्य प्रदेश

पत्नी ने इलाज के लिए पैसे मांगे तो पति ने कैंची से गोदा

जबलपुर, यशभारत। छोटी ओमती में पति से इलाज के लिए पैसे मांगने पत्नी को भारी पड़ गया। जिसके बाद गुस्साए पति ने कैंची से हमला कर पीडि़ता की आंख और माथे पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपी को तलाश करने में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि पीडि़ता श्रीमती हिना यादव 29 वर्ष निवासी छोटी ओमती ने बताया कि उसने पति दिपेश यादव से इलाज के लिये पैसे मांगे तो पति ने गाली गलौज कर हाथ मुक्कों से मारपीट करते हुये आंख व माथे में चोट पहुंचा दी तथा कैंची से हमला किया । जब उसने कैंची रोकी तो वह भी घायल हो गयी। पति जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। पुलिस ने पूरा मामला जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button