इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पत्नी के प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटा : चाकू लेकर टूट पड़ा पति

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

इंदौर के गांधी नगर में पति ने पत्नी के प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट लिया। बुधवार को महिला ने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाया। यहां उसके पति ने प्रेमी पर हमला कर दिया। घायल का उपचार एमवाय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पति-पत्नी पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

TI रमेश चंद्र भास्करे के मुताबिक अजय (23) पुत्र प्रहलाद दामठिया निवासी महावीर मार्ग की शिकायत पर बड़ा बांगड़दा में रहने वाले एक युवक और रिद्धी-सिद्धी अपार्टमेंट में रहने वाली उसकी पत्नी के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। महिला पति से अलग रहती है, इसी दौरान उसका अजय से अफेयर हो गया। पति को पत्नी का अजय से मिलना पसंद नहीं था। बुधवार को जब अजय महिला से मिलने पहुंचा तो पति ने चाकू से हमला कर उसका गुप्तांग काट लिया। पति-पत्नी अलग क्यों रहते थे, इस बात का खुलासा उनके पकड़े जाने पर ही होगा। दोनों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button