पति से अलग मायके में रह रही महिला को परेशान कर रहा सोशल मीडिया फ्रेंड
महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
कटनी, यशभारत। पति से अलग होकर मायके में रह रही एक महिला को सोशल मीडिया के माध्यम से बने फ्रेंड द्वारा परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाने में की है। महिला पुुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक विवाहित महिला ने महिला पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसका पति उसे परेशान करता था, जिसके चलते पिछले कुछ समय से वह पति से अलग होकर अपने मायके में रह रही है। मायके में रहने के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती एक लडक़े से हो गई। बातचीत भी शुरू हो गई लेकिन बाद में वह भी उसे परेशान करने लगा। यह भी पता चला है कि उक्त युवक महिला के पति का रिश्तेदार है। परेशान होने के बाद महिला ने पुलिस की शरण ली।
इनका कहना है
महिला थाना प्रभारी रश्मि सोनकर ने बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने महिलाओं और युवतियों से अपील की कि सोशल मीडिया में किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट न तो एक्सेप्ट करें न तो दोस्ती करें। इसके अलावा मोबाइल पर आने आनजान मैसेज को भी इग्नोर करें। ओटीपी भी किसी से शेयर न करें।