पति-बच्चों को छोड़कर 6 दिन तक होटल में रुकी महिला : लौटते ही प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराई दुराचार की एफआईआर

जबलपुर, यशभारत। अधारताल में एक अजीबोगरीब मामला सामनो आया है। इसमें एक महिला अपनी प्रेमी के साथ 6 दिन तक घर से बाहर रही और लौटते ही उसने प्रेमी के खिलाफ दुराचार का मामला थाने में दर्ज करवाया। महिला का कहना था कि वह पति और बच्च्चों को छोड़कर प्रेमी से मिलने गई थी। इस दौरान उसने शहर के होटल में रोककर, बलात्कार किया और फिर इंदौर ले गया जहां भी एक होटल में कमरा लेकर उसके साथ कई बार ज्यादती की।
जानकारी अनुसार 25 वर्षीय महिला की शादी 2014 में उम्र में 8 साल बड़े युवक से हुई थी। दोनों के सात साल का बेटा व तीन साल की एक बेटी है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात भाभी के भाई रंजीत श्रीवास से हुई। दोनों की पहले मोबाइल पर बात होने लगी। 15 दिन पहले रंजीत ने महिला के सामने अपने प्रेम का इजहार किया। महिला के मुताबिक उसने मना किया तो वह बदनाम करने की धमकी देने लगा।
बच्चों को घर छोड़कर निकली थी महिला
महिला के मुताबिक वह रंजीत की धमकी से डर कर उसके कहे बच्चों को घर छोड़कर जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। उस समय इंदौर जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं थी। रंजीत उसे वहां से रसल चौक स्थित एक होटल ले गया। वहां कमरा लेकर रात नौ बजे तक रुका। इस दौरान उसके साथ रेप किया। रात नौ बजे वह बस पकड़ कर इंदौर चले गए। पीडि़ता के मुताबिक आरोपी उसे इंदौर ले गया। वहां एक होटल में उसे पांच दिन तक रखा। इस दौरान उसके साथ रोज शोषण करता रहा। जिसके बाद वह जबलपुर पहुंची। यहां पति ने बताया कि उसके गायब होने पर उसने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहां कथन के लिए ले गया। बयान में महिला ने आपबीती सुनाई और रंजीत के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया।
ओमती थाने को केस डायरी ट्रांसफर
घटनास्थल ओमती क्षेत्र होने के चलते अधारताल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर केस डायरी ओमती के लिए रेफ र कर दिया। असल डायरी के आधार पर ओमती पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी रंजीत की तलाश में जुट गई है।