मध्य प्रदेशराज्य

पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या : साथ-साथ पी थी शराब; खाने को लेकर हुआ विवाद, बच्चों के सामने  मां को उतार दिया मौत के घाट

Table of Contents

मंडलाl जिले के निवास थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव में मंगलवार देर रात एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना बच्चों के सामने हुई, जिसकी वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना बुधवार सुबह निवास पुलिस को मिली। थाना प्रभारी वर्षा पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और आरोपी पति अजय चौधरी (33) को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान रश्मि चौधरी (32) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने यह वारदात अपने 10 वर्षीय बेटे और 8 वर्षीय बेटी के सामने अंजाम दी। 10 वर्षीय बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता शराब पी रहे थे।

पापा ने खाना मांगा, मां ने खाना नहीं परोसा, तो पिता ने बांस के डंडे से मारना शुरू कर दिया। बेटे ने बताया कि इसके बाद क्या हुआ, उसे ठीक से याद नहीं, क्योंकि वह लोगों को बुलाने चला गया था, लेकिन लोगों ने उसे रोक लिया। थाना प्रभारी वर्षा पटेल ने पुष्टि की कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण घरेलू विवाद सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अजय चौधरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नारायणगंज स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button