इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पति नपुंसक है, रिलेशन नहीं बनाता : महिला बोली- पास जाती हूं तो गुस्सा करता है, रिटायर्ड पुलिसकर्मी , बेटे के खिलाफ केस दर्ज

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

इंदौर में एक महिला ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शादी के दो साल बाद भी पति ने संबंध नहीं बनाए हैं। आए दिन इस बात को लेकर मारपीट करते हैं। साथ ही महिला का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग और पति दहेज के लिए दबाव बनाते हैं। मामले में महिला थाने में हंगामा होने के बाद पुलिस ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओर उसके बेटे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

TI ज्योति शर्मा के मुताबिक कालानी नगर में रहने वाली 29 साल की महिला ने अपने पति रोहित यादव, उसके पिता मधुसूदन यादव, सास रमा यादव और ननद रुचि पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने FIR में यह भी आरोप लगाया है कि रोहित ने शादी के बाद से दो साल तक उससे संबंध नहीं बनाए। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button