ग्वालियरजबलपुरमध्य प्रदेश

पति के दोस्त ने किया रेप:पति रिश्तेदार की मदद के लिए अस्पताल में था, दोस्त उसकी पत्नी का कर रहा था शारीरिक शोषण

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

ग्वालियर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। जहां पति के दोस्त ने डरा-धमका कर वारदात को अंजाम दिया है। महिला को उस समय आरोपी ने शिकार बनाया, जब पति अपने रिश्तेदार के अस्पताल में भर्ती होने पर वहां उनके साथ था। इसके बाद पति की हत्या की धमकी देकर रेप करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर लिया है। घटना जनकगंज इलाके की है।

जनकगंज निवासी 22 साल की महिला थाने पहुंची और बताया कि उसका पति टैक्सी चालक है। पति की दोस्ती भंडारी बाल्मीकि नामक युवक से थी। 6 महीने पहले उनके रिश्तेदार बीमार होने से अस्पताल में भर्ती हुए थे। जिसकी देखभाल की जिम्मेदारी उसके पति पर थी। पति अस्पताल में थे। तभी उनका दोस्त भंडारी पति से मिलने के बहाने घर आया। महिला को अकेला देखकर भंडारी अंदर आ गया और उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर गलत काम किया। वारदात के बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने मुंह खोला तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसके पति की हत्या कर देगा। पहले से आने जाने के चलते महिला भी उसे जानती थी।

6 महीेने से कर रहा था शोषण

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले छह महीने से उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसका शोषण कर रहा था। जब उसका पति घर पर नहीं होता तो आरेापी उसके घर पर आकर गलत काम करता था। कुछ कहने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। अब महिला से सहन नहीं हो रहा था तो उसने पुलिस में जाने का फैसला किया। आरोपी पड़ोसी है और टैक्सी चलाता है।

इस मामले में जनकगंज थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button