
मध्यप्रदेश में 18 अप्रैल से एक बार फिर तीर्थ दर्शन योजना शुरू होगी। पचमढ़ी में शिवराज कैबिनेट की चिंतन बैठक में ये फैसला लिया गया है। इसके साथ ही कन्या विवाह योजना की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 55 हजार रुपए की गई है। वहीं सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक सभी नगरीय निकायों में स्थापित किये जाएंगे। 22 अप्रैल से ये क्लिनिक कुछ स्थानों पर प्रारंभ हो जाएंगे। बता दें कि हिल स्टेशन पचमढ़ी में शिवराज कैबिनेट की चिंतन बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन है। दोपहर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक के फैसलों की जानकारी दी है।