मध्य प्रदेशराज्य

पचमढ़ी : 6 घंटे का सफर महज 35 मिनट में हो जाएगा पूरा… पढ़ें पूरी खबर

Table of Contents

पचमढ़ीl मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी हमेशा से ही पर्यटकों को लुभाता आ रहा है l अब पचमढ़ी सैर करने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। बताया जा रहा है कि अब पचमढ़ी को हवाई सेवा से जोड़ा जा रहा है। सैलानियों को यह नई सौगात 20 नवबर से मिलने लगेगी। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है।

भोपाल से पचमढ़ी के पहुंचने के लिए अभी सड़क मार्ग है। इसमें सैलानियों को 6 से 7 घंटे का समय लगता है। हवाई सेवा शुरू होने से 6 घंटे का सफर महज 35 मिनट में पूरा हो जाएगा। कानूनी दांव पेंच में उलझा पचमढ़ी की हवाई पट्टी पर हेलीकाप्टर उतारने के लिए वीआईपी हेलीपैड को अपडेट कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button