कटनीमध्य प्रदेश
न डीजे और न बैंड, ढोल-ढमाकों की धुन पर उत्साह बिखेरते किया दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन, निरंकारी कॉलोनी दुर्गा उत्सव समिति की अनुकरणीय पहल

कटनी, यशभारत। सरस्वती स्कूल के पास नई बस्ती में निरंकारी कॉलोनी दुर्गा उत्सव समिति ने डीजे और बैंड बाजों से अलग हटकर ढोल-ढमाकों की गंूज के बीच नाचते-थिरकते हुए देवी मां का विसर्जन किया। दशहरा के दूसरे दिन कल रविवार को शाम 4 बजे सरस्वती स्कूल के पास नई बस्ती से विसर्जन जुलूस शुरू हुआ और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गाटरघाट पहुंचा, जहां समिति के पदाधिकारियों और महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया।
