मध्य प्रदेशराज्य

न्यायाधीश को मिला धमकी भरा पत्र : पांच अरब रुपए की फिरौती मांगी, SP ने कहा – मामले की जांच जारी 

Table of Contents

 रीवा lमध्यप्रदेश के रीवा जिले के त्योंथर न्यायालय में पदस्थ एक महिला न्यायाधीश को धमकी भरा खत लिखने का मामला सामने आया है. खत में न्यायधीश से जिंदा रहने के एवज में बदमाश ने पांच अरब रुपए की फिरौती मांगी है. यह पत्र उन्हें पोस्ट ऑफिस से मिला है. धमकी भरे पत्र को भेजने वाले ने खुद को डकैत हनुमान का साथी बताया है. न्यायधीश ने मामले की शिकायत सोहागी थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही हैl

मामला रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत त्योंथर न्यायालय का है. यहां पदस्थ प्रथम व्यवहार माननीय न्यायाधीश मोहिनी भदौरिया को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से एक धमकी भरा पत्र मिला है. इस पत्र को प्रयागराज जिले के बारा थाना अंतर्गत लोहगारा निवासी संदीप सिंह ने लिखा हैl

यह मिली धमकी

पत्र लिखने वाले ने खुद को दस्यु सरगना हनुमान के गिरोह का साथी बताया है. उसने पांच अरब की फिरौती यूपी के बडगड़ जंगल में 1 सितंबर को शाम 7:45 बजे मंगवाई थी, फिरौती रकम लेकर उन्हें खुद आने के लिए पत्र में लिखा गया है. न्यायाधीश ने मामले की शिकायत सोहागी थाने में दर्ज करवाई है, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 308 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

न्यायाधीश को इस तरह से पत्र लिखने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस टीम यूपी पहुंच गई है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, पत्र में जिस नाम का उल्लेख है, उसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है. उसने ऐसा पत्र न्यायाधीश को किन कारणों से लिखा, उसका खुलासा आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हो पाएगा. जिस डकैत हनुमान पटेल की चर्चा पत्र में है 25 साल पहले उत्तर प्रदेश के खौरिया गांव में पुलिस से हुई मुठभेड़ में उसकी मौत चुकी हैl

इन्होंने कहा….

  स्पीड पोस्ट से महिला जज को धमकी भरा पत्र भेजकर रुपयों की मांग की है इस पूरे मामले में एफ आई आर दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही हैl

एस पी रीवा, विवेक सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button