जबलपुरमध्य प्रदेश
निर्माणी कार्यसमिति चुनाव में लाल झंडे ने लहराया परचम, मजदूर संघ के 6 व इंटक के 4 उम्मीदवार जीते

कटनी, यशभारत। यंत्र इंडिया लिमिटेड(आयुध निर्माणी कटनी) में कर्मचारी प्रतिनिधि सभा के चुनाव 24 दिसंबर को संपन्न हुए। 24 दिसंबर शनिवार को सुबह 9रू बजे से शाम 4रू बजे तक शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई एवं शाम 6 बजे से मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। 10 सदस्यीय निर्माणी कार्यसमिति के लिए विभिन्न कर्मचारी यूनियन के 31 प्रत्याशियों ने चुनाव में भाग लिया था। दो वर्षीय कार्यसमिति चुनाव में मजदूर संघ के 6 प्रत्याशी एवं निर्माणी प्रतिरक्षा मजदूर संघ के 4 प्रत्याशी विजयी रहे। विजयी प्रत्याशियों में देवेंद्र पाड़ी, जितेंद्र सिंह, राजेश तिवारी, अंशुल तिवारी, मनोज निगम, पीतांबर सेतपाल, जयकुमार, मनीष तिवारी, पंकज चौधरीए, राजेश दुबे शामिल हैं। गौरतलब है कि 2002 में मजदूर संघ के दस में से दस प्रत्याशी विजयी घोषित हुए थे। उसके 18 साल बाद दोबारा कार्यसमिति में कब्जा हो पाया है और दस में से छह प्रत्याशी इंटक और मजदूर संघ गठबंधन के जीत दर्ज कराने में कामयाबी हासिल कर पाये। इस चुनाव में फग्गनसिंह कुलस्ते भी बीपीएमएस के कार्यकर्ताओं से भेंट करने और एकजुटता का संदेश देने आये थे लेकिन भगवा को शिकस्त का सामना करना पड़ा। चुनाव में निगमीकरण, केन्द्र सरकार के विरूद्ध रोष, नई पेंशन नीति जैसे अन्य कई मुद्दों के कारण बीपीएमएस को कर्मचारियों की बेरूखी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि मजदूर संघ के देवेंद्र पाणी, जितेंद्र सिंह, मनीष तिवारी, राजेश दुबे सहित इंटक से पंकज चौधरी, जय कुमार को मिलाकर छह प्रत्याशी विजयी रहे जबकि बीपीएमएस से राजेश तिवारी, अंशुल तिवारी, मनोज निगम तथा पीताम्बर सेतपाल कुल चार ही प्रत्याशियों ने विजय होने में सफल रहे।
ReplyForward |