नाबालिग पीडिता को प्यार के जाल में फंसाकर लगातार करता रहा आरोपी शारीरिक शोषण : महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिवनी यश भारत:-सिवनी की नाबालिग पीडिता को प्यार के जाल में फंसाकर लगातार शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने पर छोड़कर भागने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित राज वंशकार (20) के विरुद्ध महिला थाना सिवनी में 6 फरवरी को प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।
नाबालिग पीड़िता को डरा रहा था आरोपित:-
महिला थाना प्रभारी संदीपिक ठाकुर ने दोपहर के समय जानकारी देते हुए बताया है कि बरघाट नाका सिवनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने नाबालिक पीडिता का पीछा कर बात करने के लिए मजबूर किया। पहले प्यार के जाल में फंसाया और फिर छोड़कर चला गया। माता-पिता के मना करने पर भी पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाकर, डरा धमका कर प्रताड़ित करता था। नाबालिग पीड़िता वर्तमान में गर्भवती है। माता-पिता जब पीड़िता को रखने को तैयार नहीं हुए और गर्भावस्था लगातार बढ़ने व रहने का अन्य कोई ठिकाना न होने के कारण नाबालिग पीड़िता ने साहस कर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपित फरार रहकर पीड़िता व साक्ष्य को प्रभावित कर रहा था। पीड़िता को मोबाइल पर डरा धमका कर गर्भपात कराने के लिए परेशान कर रहा था।
आरोपित राज वंशकार के ऊपर पूर्व में मारपीट, छेड़छाड के मामले थाना कोतवाली, डूंडासिवनी व महिला थाना में दर्ज है। यह आसपास के जिले के साथ महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश में चकमा देते हुए छिप कर फरारी काट रहा था। प्रकरण की गंभीरता के कारण अथक प्रयास से महिला थाना सिवनी की टीम ने पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता के मार्गदर्शन में आरोपित के मिलने के संभावित स्थानों पर लगातार दबिश देकर सूझबूझ से गिरफ्तार किया।
इस कार्यवाही में निरीक्षक संदीपिका ठाकुर, उपनिरीक्षक नेहा राहंगडाले, प्रधान आरक्षक मीरा शरणागत, देवेन्द्र धुर्वे, आरक्षक शैलेन्द्र झारिया, राजलाल भलावी, प्रबल माहोरे सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।