मध्य प्रदेशराज्य
नाबालिग का अपहरण कर बंधक बनाकर किया दुष्कर्म : दिल्ली से पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सतना lकोलगवां में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी विजय बंसल (43) भल्ला फार्म-नई बस्ती का रहने वाला है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने 7 जून को पीड़िता को बरामद कर लिया।
पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। फिर बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने मामले में रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ीं। साइबर सेल से मिले सुराग के आधार पर पुलिस की एक टीम दिल्ली भेजी गई। टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।